संस्था माँ क्षिप्रा ने फिर रचाई धूम, भव्य भगवा बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब
हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) के पावन अवसर पर ग्राम बरलाई जागीर में संस्था माँ क्षिप्रा के तत्वावधान में भव्य भगवा बाइक रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों वाहनों की भव्य भागीदारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया।
रैली श्री हनुमान मंदिर, ग्राम बरलाई जागीर से *जय श्री राम* के गगनभेदी उद्घोष के साथ प्रारंभ हुई। रैली के दौरान जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए, जहां पुष्प वर्षा एवं स्वागत कर रैली का अभिनंदन किया गया।
रैली में युवाओं, बुजुर्गों एवं समस्त हिंदू समाज का उत्साह देखने लायक था। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवा ध्वजों से क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया।
इस भव्य आयोजन की तैयारी हेतु संस्था माँ क्षिप्रा की टीम द्वारा पिछले एक माह से निरंतर मेहनत की जा रही थी। टीम के सदस्यों ने दर्जनों गांवों में जाकर आमंत्रण पत्र (कार्ड) वितरित किए और लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, जिसका परिणाम इस विशाल जनसहभागिता के रूप में देखने को मिला।
इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में *पुलिस थाना शिप्रा, थाना सांवेर एवं औद्योगिक क्षेत्र देवास थाना* का विशेष सहयोग रहा। तीनों ही थानों द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करते हुए रैली को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दिशा प्रदान की गई।
संस्था माँ क्षिप्रा के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी सहभागी एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

