बिहार की एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने वाला मध्यप्रदेश में गिरफ्तार

  • Share on :

भोपाल। बेंगलुरु के कोरमंगला में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही बिहार की एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी को शनिवार को मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आगे की जांच के लिए बेंगलुरु ले लाया जा रहा है। एनडीटीवी ने बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद के हवाले से यह खबर दी है। उक्त घटना का एक सीसीटीवी कैमरा फुटेज शुक्रवार को सामने आया। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने 23 जुलाई की रात को 24 वर्षीय कृति कुमारी की चुपचाप हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पीड़िता दूसरी लड़की के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले कृति कुमारी की रूममेट बाहर चली गई थी। आशंका है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहने गई थी। 23 जुलाई को वह लड़की कृति कुमारी के साथ रहने के लिए वापस पीजी लौट आई। सूत्रों के अनुसार, आरोपी को संदेह था कि कृति कुमारी ने ही उसकी गर्लफ्रेंड को बहकाया है, जिसके कारण वह उसे छोड़कर चली गई। शायद इसी बात से नाराज होकर उसने कृति को मार डाला।
पुलिस द्वारा साझा किए गए फुटेज से पता चलता है कि आरोपी पॉलिथीन बैग लेकर पहुंचा। फिर उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने के बाद वह अंदर गया और कृति को खींचते हुए बाहर लाया। फिर उसने चाकू से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पीड़िता ने हमले का विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और हत्या करने के बाद भाग गया। कृति की आवाज सुनकर पेइंग गेस्ट में रहने वाली अन्य लड़कियां वहां आईं, लेकिन वे उसे बचा नहीं सकीं।
24 साल की कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थीं। वह शहर की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने कहा कि अंतिम बार कृति किससे मिली थी , इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही हत्या से जुड़ी घटनाओं का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper