पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर, महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 20 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित
• पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 04.11.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
उनि महेश चौहान थाना राऊ- पुलिस थाना राऊ के गुमशुदगी मे महिला को दस्तयाब करने एवं मानव तस्करी गिरोह का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
• प्रआर 2252 अरविंद सिंह तोमर थाना आजाद नगर- थाना आजाद नगर के हत्या के प्रकरण के आऱोपी को गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य करने पर।
• प्रआर 3229 विलियम थाना एरोड्रम – चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सराहनीय कार्य करने पर।
• आर 974 धनसिंह, आर 1602 सतीश रावले थाना कनाडिया - थाना कनाडिया क्षेत्रांतर्गत आगजनी की घटना होने पर निवासरत लोगो को सुरक्षित बाहर निकालने मे सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान पर।
• प्र आर 90 अरविंद पिपरालिया थाना तिलक नगर - महिला का मोबाईल ऑटो मे छूटने की रिपोर्ट पर त्वरीत कार्यवाही कर मोबाईल ढूंढने मे सराहनीय व उल्लेखनीय कार्य पर।
• आर 3431 राघवेंद्र सिंह राजावत, आर 3409 अनिल जायसवाल, आर 3386 विश्वरतन सिंह परिहार थाना हीरानगर - वाहन चेकिंग के दौरान 03 संदिग्धों को अवैध हथियार सहित पकड़ने के सराहनीय कार्य पर।
• प्रआर 1066 जितेंद्र सोलंकी थाना अन्नपूर्णा - थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना का खुलासा कर मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय कार्य पर।
• प्रआर 4002 धीरज पाण्डेय (थाना चदंन नगर) - थाना चदंन नगर मे हुई चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों एवं माल खरीदने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर मश्रुका जप्त करने के सराहनीय कार्य पर।
• आर 3763 कृष्णचंद शर्मा थाना व्दारकापुरी- अवैध मादक पदार्थ अफीम 463 ग्राम कीमती 4 लाख रुपये की जप्त करने मे सराहनीय कार्य पर।
• आर 3614 दीपक सिंह परिहार थाना पंढरीनाथ- आत्महत्या का प्रयास करने वाले किन्नरों को समय पर अस्पताल पहुचाने मे मदद कर जान बचाने मे सराहनीय योगदान देने पर।
• आर 2429 विनीत राजपूत थाना भवंरकुआ - जिलाबदर का उल्लघंन करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य पर।
• आर 1795 देवेंद्र सिंह थाना यातायात - महिला से पर्स छीनकर भागने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को पकडने के सराहनीय कार्य पर।
• मआर 4444 शारदा मुजाल्दे थाना यातायात- बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय योगदान पर।
• आर 1877 श्रीराम पाटीदार थाना यातायत - एक्सीडेंट्स मे घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुचाकर जान बचाने के सराहनीय कार्य पर।
• प्रआर 1014 आशीष घाघरे थाना यातायात - अवैध हथियार चाकू सहित आरोपी को पकडने के सराहनीय कार्य पर।
सउनि अविनाश दिवाकर थाना अपराध शाखा - अवैध मादक पदार्थ चरस सहित आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय कार्य पर।
• आर 3783 मोहन सिंह भदौरिया थाना अपराध शाखा - चेन स्नैचर को मश्रुका सहित पकड़ने एवं अलग अलग प्रकरणों मे 43 ग्राम ब्राउन शुगर व 22 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे सराहनीय कार्य पर।

