प्रमुख सचिव द्वारा राजस्व विभाग की पाक्षिक समीक्षा की गई

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
धार। प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग द्वारा पाक्षिक समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
प्रमुख सचिव ने राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधानसभा के लंबित प्रश्नों को समय पर प्रस्तुत किए जाने, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा स्वामित्व योजना की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने राजस्व विभाग अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार एवं समय-सीमा में नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त साइबर तहसील अंतर्गत पटवारी रिपोर्ट से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले से कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper