जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर :- मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की तथा प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में आवश्यक राहत एवं समाधान उपलब्ध कराने की बात कही। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 40 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

