खंडवा से भाबरा तक निकली 'विचार परिवर्तन क्रांति पद यात्रा' का समापन, शहीदों को किया गया नमन

  • Share on :

पुनीत सेन
खंडवा। युवाओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय जागरण की अलख जगाने के उद्देश्य से खंडवा से निकाली गई 'विचार परिवर्तन क्रांति पद यात्रा' का समापन हो गया है। यात्रा संयोजक गणेश भावसार और यात्रा निरीक्षक दीपक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा 16 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चली।
क्रांतिकारियों और शहीदों के स्मरणोत्सव के तहत 23 जुलाई (शहीद दिवस) के अवसर पर यात्रा दल द्वारा तिरंगा लहराया गया और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper