धोखाधडी की शिकायत लेकर ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित युवक
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर :- युवक के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर कार्यालय में दिया शिकायती आवेदन, ग्राम मोहनपुर थाना मुरार अंतर्गत निवासी बलबीर यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि जुलाई 2024 में मैंने कर खरीदने का प्लान बनाया तो वह अपने जान पहचान के मित्र अर्थात सिमरन ज्वेलर्स के मालिक सिमरनजीत के संपर्क में पिछले 7 से 8 वर्षों से था, कर खरीदने की बात सिमरनजीत से सजा की तो उसने बताया कि छोटी कर की जगह बड़ी कर ले लीजिए अगर पैसे की जरूरत हो तो मैं तुम्हें दे दूंगा पीड़ित युवक लालच में आकर उसने बड़ी कर स्कॉर्पियो खरीदने का प्लान बनाया और उसने लगभग 21 लाख रुपए की गाड़ी स्कॉर्पियो खरीदी स्कॉर्पियो गाड़ी सिमरनजीत ने अपने फार्म के नाम पर रजिस्टर्ड कर ली और लालच दिया कि मेरे फॉर्म के नाम पर रजिस्टर्ड करने से जीएसटी बचेगा तत्पश्चात पीड़ित बलवीर यादव ने लगभग पूरे रुपए 21 लाख सिमरनजीत को दे दिए | इसी भरोसे में आकर पीड़ित बलवीर यादव ने दिसम्बर 2024 में सिमरजीत की सराफा स्थित दुकान से 05 तोला की एक सोने की चैन 2,50,000/- रूपये में क्रय की थी। कुछ समय उपरांत पैसों की आवश्यकता होने के कारण उक्त सोने की चैन बैंक में गिरवीं रखने गया तब बैंक कर्मी द्वारा बताया कि चैन असली न होकर नकली है एवं उसमें कुल 05 ग्राम सोने की मात्रा है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी द्वारा सिमरनजीत को बोला गया कि तुमने मेरे साथ नकली सोना बेचकर धोखाधड़ी की है तो सिमरनजीत प्रार्थी को कहने लगा कि मैनें कोई धोखाधड़ी नहीं की है और अगर यह बात मार्केट में बाहर आई तो मैं झूठी शिकायत करके तुम्हारी गाड़ी जो मेरे नाम से है उसे वापिस ले लूंगा क्योकी कागजों में वह गाड़ी आज भी मेरे नाम से है। तब प्रार्थी को एहसास हुआ कि मेरे साथ धोखाधड़ी हो जिसकी शिकायत लेकर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर आवेदन देने पहुंचा, पीड़ित युवक के साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर सिमरनजीत के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है |

