भारतीय सनातनी संस्कृति का व्यापक प्रभाव विश्व स्तर पर समृद्धि की दिशा तय कर रहा है - डॉ भरत शर्मा
नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से आए भारतीय मूल के जयराज सिंह राठौड़ ने डॉ भरत शर्मा से भेट की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सनातनी संस्कृति के प्रचार प्रसार और संवर्धन के विषय पर चर्चा की।
उक्त अवसर पर डॉ भरत शर्मा ने बताया कि भारत, भारतीय और भारतीयता का सम्मान अब विश्व पटल पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है और भारतीय संस्कृति, भारतीय सनातन परंपराओं और ज्ञान आधार ही विश्व में शांति, कल्याण और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा और यह बात अब विश्व के सभी विद्वत्जन मानने लगे है। “वसुधैव कुटुम्बकम्” (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) का मूलमंत्र ही विश्व समृद्धि की नींव रखता है। आज जब विश्व अनेक संकटों (जलवायु परिवर्तन, युद्ध, असमानता) से जूझ रहा है, यह विचार अत्यंत प्रासंगिक है। योग, आयुर्वेद, अहिंसा, संतुलन और समरसता और शांति का संदेश विश्व में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा ।
जयराज जी ने बताया की भारत के समस्त त्योहार और धार्मिक कार्यक्रम अब ऑस्ट्रेलिया में व्यापक स्तर पर मनाये जाने लगे है। गरबा, होली, दिवाली और संत समागम अब प्रायः पूरे ऑस्ट्रेलिया में हो रहे हैं जो की भारतीय संस्कृति के प्रभाव को दर्शाता है।
उक्त अवसर पर सर्वोच्य न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रूपांश पुरोहित और अनुपम पांडे और अजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

