वार्ड 35 में गंदगी से हाहाकार, पार्षद राकेश सोलंकी से जनता ने मांगा जवाब!
राजेश धाकड़
इंदौर को स्वच्छता में लगातार नंबर-1 होने का दावा, लेकिन वार्ड 35 के रविदास नगर की ग्राउंड हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आई।
रविदास नगर में रहवासी लंबे समय से ड्रेनेज की गंदगी, ओवरफ्लो चैंबर और बदबूदार पानी की समस्या से परेशान होने का आरोप लगा रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि गंदा पानी सड़कों पर आने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है और बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल—आखिर इतने समय से जिम्मेदारों ने इस समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं किया?
ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान जब वार्ड 35 के पार्षद राकेश सोलंकी को मौके पर बुलाया गया, तो रहवासियों ने उनके सामने ही अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी।
रहवासियों की नाराजगी के बीच पार्षद से जब समस्याओं पर जवाब मांगा गया, तो उन्होंने अमृत-2 योजना का हवाला दिया।
लेकिन सवाल सीधा है—
जनता आज गंदगी और बदबू झेल रही है, तो समाधान कब होगा?
जिम्मेदारी कौन लेगा—पार्षद या नगर निगम?

