युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली

  • Share on :

रिपोर्टर:- सलीम हुसैन 
झाबुआ। आदिवसी अंचल झाबुआ जिले में आज झाबुआ के समीप कालापन ग्राम से सटी हुई पहाड़ी हाथी पावा पहाड़ी के पीछे लगभग 250 फीट गहरी खाई में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई...
जिस पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां कलम सिंग  पिता गाबरिया अमलियार निवासी ग्राम लाल डूंगरा उम्र तकरीबन 21 वर्ष जो बीते गुरुवार के दिन से अपनी पत्नी के घर जाने के बाद अपने गांव लालू डूंगरा नहीं पहुंचा जिस पर से परिजनों ने पुलिस में जाकर बीते कल सूचना दी आज दोपहर तकरीबन 2:00 बजे पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर कमल सिंह का शो 250 फीट गहरी खाई में पाया गया वहीं उसका दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल पहाड़ी पर होना पाया गया पुलिस का कहना है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टिया यह एक आत्मघाती कदम दिखाई पड़ रहा है वहीं पुलिस ने यह भी बताया की यह तकरीबन तीन से चार दिन पुराना हो चुका है जो डीकंपोज्ड हो चुका है वही साथ में जंगली जानवरों द्वारा मृतक कलम सिंह का एक पर भी खाया गया है शव को कस्टडी में लेकर जिला चिकित्सालय झाबुआ पोस्टमार्टम के लिए मर्करी रूम में भेजा गया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की जानकारी पुख्ता हो पाएगी ऐसे में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और परिवार जल्द इस मामले की जांच की मांग कर रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper