18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने 5 दिनों तक बारिश की जताई संभावनाएं

  • Share on :

नई दिल्ली। कहीं उमस की मार है, तो कहीं भारी बौछार है। भारत में कई स्थानों पर ऐसा ही मौसम देखा जा रहा है। अब सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु और नगालैंड से लेकर गुजरात तक बारिश की संभावनाएं जताई हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के कुछ राज्य अब तक उमस का सामना कर रहे हैं और बारिश के इंतजार में हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, चानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड में बारिश होने के आसार हैं।
इनके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान में पांच दिनों के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है।
IMD ने जानकारी दी है कि 15, 17 और 18 जुलाई को ओडिशा, 15 जुलाई को बिहार, सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। इधर, उत्तर पश्चिम के उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में 19 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 18 जुलाई को भारी बारिश की संभावनाएं हैं। 15 जुलाई को ही विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper