KKR vs PBKS मैच में चकनाचूर हुए ये 5 कीर्तिमान, हैरान कर देंगे आंकड़े

  • Share on :

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 के 42वें मुकाबले में उस समय इतिहास रचा गया, जब पंजाब की टीम ने टी20 के इतिहास की सबसे बड़ी रनचेज की। केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा पीबीकेएस ने 8 विकेट और इतनी ही गेंदें शेष रहते कर डाला। पंजाब की जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो रहे जिन्होंने इस रनचेज में नाबाद शतक जड़ते हुए 108 रनों की पारी खेली। पंजाब ने इस रन चेज के दौरान 5 और रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया। आइए जानते हैं इनके बारे में-
आईपीएल के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया है। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 22 छक्के लगाए थे, मगर अब पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 24 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
KKR vs PBKS: नाजुक मौके फॉर्म में लौटे जॉनी बेयरेस्टो, कोलकाता के खिलाफ जमाया जोरदार शतक
आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
24 - पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
22 - एसआरएच बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
22 - एसआरएच बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
21 - आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
पीबीकेएस की तुलना में केवल नेपाल ने पुरुष टी20 क्रिकेट में एक पारी में अधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में हांग्जो में मंगोलिया के खिलाफ अपने ऐतिहासिक 314/3 की इनिंग के दौरान उन्होंने 26 छक्के लगाए थे।
केकेआर वर्सेस पीबीकेएस मुकाबले में कुल 42 छक्के लगे यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के नाम था, जिन्होंने इसी सीजन एक मैच में 38 छक्के जड़े थे।
मेंस टी20 मैच में सर्वाधिक छक्के
42 - केकेआर बनाम पीबीकेएस, कोलकाता, आईपीएल 2024
38 - एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, आईपीएल 2024
38 - आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, आईपीएल 2024
37 - बल्ख लीजेंड्स बनाम काबुल ज़वानन, शारजाह, एपीएल 2018/19
37 - एसकेएनपी बनाम जेटी, बैसेटेरे, सीपीएल 2019
राजस्थान रॉयल्स ने कुछ ही दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 224 रन चेज कर आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज की थी, मगर कुछ ही दिनों के अंदर पंजाब किंग्स ने उनका यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज
262 - पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
224 - आरआर बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
224 - आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
219 - एमआई बनाम सीएसके, दिल्ली, 2021
पंजाब किंग्स ने यह आईपीएल के ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज की है। पंजाब से पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम था, जिन्होंने पिछले ही साल वेस्टइंडीज के खिलाफ रन चेज में 259 रन बनाए थे।
सुनील नरेन और फिल सॉल्ट की जोड़ी ने मचाया धमाल, 138 रन की साझेदारी करके रिकॉर्ड बुक में मारी एंट्री
मेंस क्रिकेट में सबसे बड़ी रन चेज
262 - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, आईपीएल 2024
259 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
253 - मिडिलसेक्स बनाम सरे, द ओवल, टी20 ब्लास्ट 2023
244 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
243 - बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
243 - मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी, रावलपिंडी, पीएसएल 2023
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स की यह 200 से अधिक रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7वीं जीत है। पंजाब के अलावा कोई टीम 5 से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं कर पाया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 रन का पीछा करते हुए
7 - पीबीकेएस
5 - एमआई
3 - आरआर
3 - सीएसके
3 - केकेआर
3 - एलएसजी
1 - आरसीबी
1 - डीसी
1 - एसआरएच
0 - जीटी
बात मुकाबले की करें तो, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए सुनील नरेन और फिलिप सॉलट की धुआंधार बैटिंग की मदद से 261 रन बोर्ड पर लगाए थे। सॉल्ट ने 75 तो नरेन ने 71 रनों की पारी खेली थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 62 गेंदों पर 138 रनों की साझेदारी हुई थी। 
इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने धाकड़ शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। इसके बाद शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेल गर्दा ही उड़ा दिया। जॉनी बेयरस्टो ने इस रन चेज में सीजन का पहला शतक जड़ते हुए 108 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब ने ये पहाड़ जैसा टारगेट 8 विकेट और इतनी ही गेंदें शेष रहते हासिल किया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper