तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कटनी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी:-तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के अध्यक्ष अवधेश दाहिया जानकारी दी की प्रान्तीय अध्यक्ष के आव्हान पर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर आशीष कुमार तिवारी माध्यम से अधिकारी/कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया गया जिसमें कर्मचारियों की प्रमुखता मांगों पर ध्यान आकर्षण किया गया जिसमें :-
1. अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की तरह प्रदेश में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई का सामना करने के लिए 2% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत 1 जनवरी 2026 से प्रदान करने के आदेश शीघ्र किए जाएं।
2. नव नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के 3 वर्ष तक 70%, 80%, 90% का बंधन हटाया जाए। 3 वर्ष में कर्मचारियों को लाखों रुपए का नुकसान होता है। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा भी 12 दिसंबर 2019 के इस आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
3. अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी (CPCT) की बाध्यता समाप्त की जाए। सीपीसीटी के कारण कई कर्मचारियों की सेवा समाप्त होने से परिवारों पर संकट मंडरा रहा है।
4. कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं ताकि कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर उचित लाभ मिल सके।
5. ई-अटेंडेंस (E-Attendance) प्रणाली को पूर्णतः समाप्त किया जाए।
ज्ञापन में सरमन तिवारी, राकेश दुबे, एन पी दुबे, सुनील मिश्रा, गणेश आरख, दीप्ति सिंह, सपना गुप्ता, संजू महतो, अलका दहिया, नम्रता चौबे, पंकज दीपंकर, प्रिया गुप्ता, विनोद भसीन, पारस नामदेव, आदिल खान, डॉक्टर बलराम दाहिया, मनीष त्रिपाठी, अश्वनी पांडे, आयुष तिवारी, ओम दुबे, वर्षा जैन, सीमा सिंह, आशा कोरी, सरिता कुशवाहा, राजूबर्मन, दीपक सोनी, प्रीति श्रीवास्तव, शरद सोनी सहित भारी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

