वैष्णो देवी मंदिर में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 93.50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

  • Share on :

जम्मू। वैष्णो देवी मंदिर में इस साल रिकॉर्डतोड़ तीर्थयात्री पहुंचे हैं। इस वर्ष अब तक 93.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री वैष्णो देवी के गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। ऐसा चमत्कार 10 साल बाद हुआ है। मंदिर समिति के अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन 37 हजार से 44 हजार श्रद्धालुगण मंदिर की यात्रा कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि साल के अंत तक प्रतिदिन का यह आंकड़ा 50 हजार पार कर जाएगा।
वैष्णो देवी मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार तक मंदिर में कुल 93.50 लाख लोगों ने मंदिर के दर्शन किए। जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में लाखों की संख्या में लोगों ने दर्शन किए। इससे पहले 2013 में रिकॉर्डतोड़ 93.24 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। 2023 में यह आंकड़ा भी पार कर गया।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा, "93.24 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के नए रिकॉर्ड के साथ तीर्थयात्रा पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है।" तीर्थ यात्रा के इतिहास में सबसे अधिक संख्या 2012 में थी, जिसमें 1,04,09,569 श्रद्धालु पहुंचे थे। इसके बाद 2011 में 1,01,15,647 श्रद्धालु थे।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper