जो पदाधिकारी कांग्रेस में काम करना नहीं चाहते वे खुद बाहर हो जाए - कांग्रेस जिलाध्यक्ष

  • Share on :

इंदौर। मध्य प्रदेश से गुजरने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संबंध में सोमवार को कांग्रेस की बैठक गांधी भवन में आयोजित की गई। जिसमें यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक मेें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि न्याय यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी को भागीदार करना है। हम पंचायत स्तर तक कमेटियों को गठन करने जा रहे है। जो पदाधिकारी कांग्रेस में काम करना नहीं चाहते,वे खुद बाहर हो जाए अन्यथा हमें बाहर करना पड़ेगा।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी। इंदौर के कार्यकर्ता उज्जैन में ही यात्रा में शामिल होंगे वहां एक सम्मेलन भी होगा। गाड़ी और भोजन की व्यवस्था कार्यकर्तागणों को व्यवस्था शहर कांग्रेस द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी।
बैठक में इंदौर के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कहा राहुल गांधी न्याय यात्रा भाजपा के कुप्रचार गलत नीतियों के खिलाफ निकाल रहे है। यात्रा को जनसमर्थन भी मिल रहा है। कार्यकर्ता भी हजारों की तादाद में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के अन्याय का डटकर मुकाबला करेगी और चुनाव में कांग्रेस जनता का विश्वास फिर प्राप्त करेगी।
बैठक में प्रमोद टंडन,पिंटू जोशी,राजेश चौकसे,देवेंद्र सिंह यादव,चिंटू चौकसे,अनिल यादव,अरविंद बागड़ी,सोहराब पटेल,प्रेम खड़ायता,जय हार्डिया,गिरधर नागर सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। बैठक का संचालन महेन्द्र सिंह रघुवंशी ने किया आभार पार्षद सोनिला मिमरोट ने माना।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper