दसवीं बोर्ड परीक्षा मैरिट में विजयराघवगढ़ विधानसभा के तीन छात्रों ने बनाया स्थान

  • Share on :

विधायक संजय पाठक ने तीनों मेधावी बच्चों से फोन पे बात कर दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं बोर्ड के परिणामों में विजयराघवगढ़ विधानसभा के तीन छात्र छात्रों ने अपनी मेहनत से प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवीण सूची में स्थान बनाया है । प्रवीण सूची में स्थान बनाने वाले तीनों छात्र छात्राओं एवं परिजनों को विधायक संजय पाठक ने फोन के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।
प्रदेश की प्रवीण सूची में विजयराघवगढ़ से स्थान बनाने वाले किड्स वे अकादमी स्कूल बरही से आदित्य तिवारी पिता मनोज तिवारी 493/500 सातवां स्थान ,सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही के सौरभ सिंह मार्को पिता प्रताप सिंह मार्को 492/500 आठवां स्थान,इसी तरह ग्राम हरैया के शा.उच्च.मध्य.विद्या.की कु.खुशबू लोधी पिता उदयभान लोधी 491/500 नौवां स्थान प्राप्त किया। 
विधायक संजय पाठक ने अपने संदेश में कहा कि 
आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके सुयोग्य गुरुजनों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूं।
विजयराघवगढ़ विधानसभा से मेरिट लिस्ट में आने वाले तीनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसी तरह मुस्कुराते हुए मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें।
जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे तनिक भी निराश न हों; यह मात्र एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। अटूट धैर्य और निरंतर परिश्रम से सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी। आप सभी के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper