अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
नई दिल्ली. दिल्ली के वसंत विहार में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड और पुलिस टीम ने तीनों मजदूरों के शव को बाहर निकाल लिया है. मजदूरों के शवों को बेसमेंट से निकालने के बाद अब सफदरजंग हॉस्पिटल भेजा गया है.
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हुए भारी बारिश के कारण वसंत विहार इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढह गया था. जिसमें तीन मजदूर गिर गए थे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने एनडीआरएफ की टीम के साथ बचाव कार्य शुरू किया. अब शनिवार को तीनों मजदूरों के शव को गड्ढे से बाहर निकाल लिया है और अब शवों को आगे की कार्यवाही के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा जा रहा है.
साभार आज तक
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई