सहजयोग से हमें सफल जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है...
मनुष्य में शारीरिक शक्ति प्रबल हो या नहीं आत्मविश्वास की शक्ति से वह जीवन में कई उंचाईयों को प्राप्त कर लेता है। शारीरिक रूप से पूर्णतया सक्षम व्यक्ति भी कई बार आत्मविश्वास की कमी के कारण जीवन में पिछड़ जाता है। आत्मविश्वास की शक्ति ही बडे़ से बड़ा कार्य करवा लेती है। कई बार हमनें देखा है कि बड़ी से बड़ी बीमारी से जूझता रोगी भी अपने आत्मविश्वास के बल पर बीमारी पर विजय पा लेता है।
आत्मविश्वास से ही कार्यशक्ति बढ़ती है और अद्भुत कार्य होते हैं। परंतु हमारे अंदर आत्मविश्वास है या नहीं यह हम कैसे जाने, यह एक सहज प्रश्न है। दरअसल हमें अपने आत्मविश्वास की आवाज स्वयं ही सुननी पड़ती है। यदि हमें अपने अतंर में सदैव व्याप्त आत्मविश्वास को समझना है, तो हमें स्वयं को अंदर तक टटोलना होगा। इसके लिए ध्यान धारणा एक योग्य मार्ग है। गीता में योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देकर उनका आत्मविश्वास जगाया था और अर्जुन ने एक साक्षी के रुप में पूरे महाभारत को देखते हुए युद्ध में अहम भूमिका निभाई।
जीवन में जो भी दुख, क्लेश और असफलताएं हैं, उसका कारण अविश्वास या आत्मविश्वास की कमी है। आत्मविश्वास यानि अपनी आत्मा पर विश्वास, हमारे अंदर के ईश्वर पर विश्वास। जिसे जागृत करने के बाद हम अपने अंदर ईश्वर के साक्षी बनते हैं, चैतन्य के माध्यम से अपनी शक्ति को महसूस करते है और यह अनुभूति हमें आत्मविश्वासी बनाती है। सहज योग ध्यान के माध्यम से हम अपने अंदर के ईश्वर को महसूस कर पाते हैं। कई गुणों को जागृत कर एक सफल जीवन का आशीर्वाद पाते हैं।
सहज योग पूर्णतया निशुल्क है| अपने आत्म साक्षात्कार को प्राप्त करने हेतु अपने नज़दीकी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 से प्राप्त कर सकते हैं या वेबसाइट sahajayoga.org.in पर देख सकते हैं।