टाइगर श्रॉफ हमला मामला: हरियाणा के सोनीपत से एक और आरोपी गिरफ्तार, शूटरों और बिश्नोई गैंग के गुर्गे के बीच कराई थी डील

  • Share on :

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए हमले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इसी कड़ी में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि इसी शख्स ने बिश्नोई गैंग के गुर्गे और हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के साथ शूटरों का संपर्क कराया था।
शख्स की पहचान समीर के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि इसने ही शूटरों की बातचीत अनिल पंडित से कराई थी। बता दें कि इस मामले में गैंगस्टर अनिल पंडित मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है। उसने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया था। अब अनिल पंडित से जुड़े शख्स की गिरफ्तारी बेहद अहम मानी जा रही है।
समीर से पहले इस हाई-प्रोफाइल केस में 5 और लोगों को पकड़ा गया है। बीते सोमवार को पुलिस ने मुंबई में घटना को अंजाम देने वाले तीनों मुख्य शूटरों फूल सिंह, रेहान और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था। तीनों को सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक चलाये गए अभियान के बाद एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। माना जा रहा है कि तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper