'हर घर तिरंगा' अभियान: कटनी पुलिस ने निकाली भव्य वाहन रैली, एसपी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने खुद संभाली कमान

  • Share on :

रक्षित केंद्र से शुरू हुई रैली में पुलिस जवानों संग हाथ में तिरंगा थामे झूमे स्कूली बच्चे; शहर में गूंजे देशभक्ति के नारे
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी।"हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आम नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से रवाना हुई इस रैली की खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा ने खुद बाइक चलाकर रैली की अगुआई की। कप्तान को स्वयं तिरंगा थामे बाइक चलाते देख पुलिस जवानों और स्कूली बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
रैली में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक्स) सुश्री शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, अनूप सिंह, राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उमेश दुबे, संजीव रावत, सुश्री अंजू लकड़ा और सूबेदार सोनम उइके सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहे
इस वाहन रैली में केवल पुलिस बल ही नहीं, बल्कि कटनी जिले के विभिन्न थानों के जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। हाथों में लहराता तिरंगा और बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति की चमक ने पूरे शहर का माहौल तिरंगामय कर दिया।
"राष्ट्रध्वज हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। हर नागरिक के दिल में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा 'हर घर तिरंगा' अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए पुलिस विभाग ने यह पहल की है।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह आम जनता ने तालियों और भारत माता के जयकारों के साथ रैली का स्वागत किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper