एमजीएम स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी
सवादता:- पुनीत सेन
खंडवा। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना यातायात खंडवा द्वारा शहर के एमजीएम स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, राहगीर योजना, सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने तथा यातायात संकेतों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक स्नेहा ठाकुर एवं थाना यातायात की टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

