मोडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

  • Share on :

तेज एवं कर्कश आवाज करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई, लगभग ₹15,000 का जुर्माना, अवैध साइलेंसर भी निकलवाए
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, स्टंटबाजी करने वालों को चिन्हित कर होगी वैधानिक कार्रवाई
अब शहर में लगे CCTV कैमरों से भी होगी निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी नजर
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को अनावश्यक शोर से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस झाबुआ द्वारा मोडिफाइड/अनधिकृत साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

सोशल मीडिया एवं CCTV निगरानी
यातायात पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रखी जा रही है। सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के वीडियो/जानकारी सामने आने पर उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
पुलिस कार्यवाही
मोडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹15,000 का जुर्माना सम्मिलित किया गया। तेज एवं कर्कश ध्वनि तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगामी दिनों में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper