मिडिल ईस्ट युद्ध में दर्दनाक हादसा: ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत और 50 घायल

  • Share on :

ईरान:।  मीडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध के बीच एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य  के पास ईरान के तटीय इलाके सिरिक में एक शादी समारोह पर हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "इस क्रूरता को उन अत्याचारों की कड़ी से अलग नहीं किया जा सकता जो इससे पहले हुए थे।" उन्होंने मिनाब के एक गर्ल्स स्कूल में हुए उस धमाके जैसी घटनाओं का ज़िक्र किया, जिसमें मौजूदा युद्ध के पहले दिन 160 लोग मारे गए थे।
पेंटागन ने मिनाब हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं की है, लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला अमेरिका द्वारा पुराने टारगेटिंग डेटा के इस्तेमाल का नतीजा हो सकता है।
सिरिक में शादी समारोह के दौरान हुई यह घातक घटना ऐसे समय में हुई जब हफ़्तों की सबसे बड़ी झड़प के बाद बुधवार को अमेरिका और ईरान फिर से युद्ध की स्थिति में आ गए हैं, और वाशिंगटन ने और भी विनाशकारी हमले करने की धमकी दी है।
साभार पंजाब केसरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper