कोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर, 8 की मौत

  • Share on :

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सीमलिया के पास 25 यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले करीब आठ लोगों की मौत हो गई है ।
जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा जिले के सीमलिया के पास हुआ। यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में करीब 25 यात्री सवार थे, जिससे दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शुरुआती सूचनाओं में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले करीब आठ लोगों की मौत की बात सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper