उज्जैनी पर्व पर किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  • Share on :

निंबोद (मंदसौर)। जनपद क्षेत्र के ग्राम निंबोद स्थित नदी वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में उज्जैनी पर्व के अवसर पर ग्रामवासियों एवं कबीर प्लांट्स नर्सरी निंबोद के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक सुंदरता और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लाल तिवारी, संदीप गायरी, सुमित माली, सूरज खारोल, धर्मेंद्र कुमावत, ईश्वर धनगर, डॉ. सुनील जैन, विनोद जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper