भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

  • Share on :

कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी जी के योगदान को किया याद
शिवपुरी। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मेरे निज निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के विकास, युवा शक्ति को सशक्त बनाने और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भैया मुकद्दर खान (मुट्टे) जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव श्रीवास्तव जी (डी.पी.), प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ महासचिव भैया श्री दिनेश पाल जी (वार्ड पार्षद 14), वरिष्ठ नेता सना मोहम्मद जी, बड़े भाईसाब श्री राजा बैटरी, श्री रफीक खान जी, श्री आजाद खान जी, श्री अजिय्या खान जी, श्री पवन लिधौरिया, श्री मुजीब जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला कांग्रेस की ओर से सुश्री लाली बेदोरिया, श्रीमती मीरा रजक, श्रीमती राधिका जी, श्रीमती किरण रजक, श्रीमती रिया खटीक, श्रीमती राजकुमारी जी, श्रीमती जानकी बाई, श्रीमती गीता बाई एवं समस्त महिला कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वर्गीय राजीव गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक तकनीक, पंचायती राज व्यवस्था एवं युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया।
— शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper