दलबदल के बाद बढ़ीं मुश्किलें: भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार मामले में घिरे संदीप पाठक, रेड के बाद अब गिरफ्तारी का खतरा

  • Share on :

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय करने के बाद राज्यसभा सांसदों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब में इन सांसदों के खिलाफ लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ भाजपा में जाने वाले सांसद संदीप पाठक के खिलाफ भी पंजाब सरकार ऐक्शन में है। उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें गैर-जमानती धाराओं को भी शामिल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आप से भाजपा में जाते ही शुरू हो गई थी।
सूत्रों के अनुसार, ये FIR पंजाब के दो जिलों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के मामलों में दर्ज की गई हैं। अब उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक टीम संदीप पाठक के नई दिल्ली स्थित आवास पर भी पहुंची थी, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही वह घर से निकल गए।
इससे पहले पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड हुई थी। इस दौरान प्लांट और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की गई थी। यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के हुई थी। इस छापेमारी को राजनीति से जोड़कर देखा गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper