ट्रंप का ईरान पर 'विनाशकारी' प्रहार: 5000 पाउंड के बमों से दहला तेहरान का तटीय इलाका

  • Share on :

तेहरान। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान की तटरेखा पर स्थित मजबूत मिसाइल ठिकानों को तबाह कर दिया है। अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने 5000 पाउंड (2267 किलोग्राम) के गहराई तक मार करने वाले बमों का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 'X' पर जानकारी दी कि इन ठिकानों पर मौजूद ईरानी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को खतरा था, जिसे खत्म करने के लिए यह सफल कार्रवाई की गई।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी कि नाटो और उनके अन्य प्रमुख सहयोगियों ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को सुरक्षित करने में मदद की उनकी अपील को ठुकरा दिया है। ट्रंप ईरान के साथ चल रहे इस युद्ध को दुनिया की भलाई के लिए आवश्यक बता रहे हैं, भले ही दूसरे देश उनके इस कदम की सराहना न करें।
ईरान के साथ अमेरिका का यह युद्ध अब अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि यूरोपीय देश कुछ 'माइंसवीपर' (सुरक्षा पोत) भेजेंगे क्योंकि इसमें ज्यादा खर्च नहीं आता, लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया।
ट्रंप ने शिकायत की कि यूक्रेन युद्ध के दौरान नाटो देशों ने अमेरिका से अरबों डॉलर की मदद ली, लेकिन अब वे अमेरिका और इजरायल की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। वाइट हाउस में सेंट पैट्रिक डे के अवसर पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिहॉल मार्टिन की मेजबानी करते हुए ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "हमें वास्तव में किसी की मदद की जरूरत नहीं है।" यह युद्ध पूरी तरह से ट्रंप के फैसलों पर निर्भर हो गया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper