ट्रंप टैरिफ का खौफ धुआं-धुआं: गिरावट से उबरकर हरे निशान में लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

  • Share on :

नई दिल्ली. शेयर मार्केट में भारी तबाही के संकेत गुरुवार को मिल रहे थे, लेकिन ये फेल नजर आ रहे हैं. अमेरिका से आईं दो बुरी खबरों के चलते प्री-सेशन में भले ही सेंसेक्स-निफ्टी तेज गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे, लेकिन जैसे ही शेयर बाजार खुला, ट्रंप टैरिफ का खौफ धुआं-धुआं हो गया. हालांकि, दोनों इंडेक्स सुस्ती में जरूरी दिखाई दिए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज खुलने ही फिसला, तो अगले ही पल ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नजर आया, कुछ ऐसी ही चाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 की भी रही.  
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,336 की तुलना में गिरावट लेकर 74,182 के लेवल पर जरूर खुला, लेकिन अचानक इसने अपनी चाल बदल ली और ट्रंप के 100% टैरिफ के डर से बेखौफ होकर तेज रफ्तार के साथ भागने लगे. खबर लिखे जाने तक ये BSE Sensex करीब  200 अंक चढ़कर 74,523 पर ट्रेड कर रहा था. बात NSE Nifty की करें, तो 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,217 की तुलना में मामूली गिरावट के साथ ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स की तरह तेज रफ्तार पकड़कर 23,300 के पार जा पहुंचा. 
ग्लोबल टेंशन और निगेटिव सिग्नल के बीच भी दौड़ लगाते शेयर बाजार की रफ्तार को तमाम दिग्गज शेयरों ने सपोर्ट किया. बीएसई लार्जकैप में शामिल Eternal Share (2.20%), Bajaj Finance Share (1.60%) और BEL Share (1.40%) की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया. इस कैटेगरी में शामिल 30 में से 20 शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper