शिवानी डिजाइनर मॉडलिंग शो में टीवी सेलिब्रिटी हनी जैन एवं आर्यन लेडी नित्या सिंह आएंगी सिवनी

  • Share on :

सिवनी। सिवनी के होटल शिवानी इन में आयोजित होने वाले डिजाइनर रनवे शो में टीवी सेलिब्रिटी हनी जैन और आर्यन लेडी नित्या सिंह नगर आगमन कर रही हैं। यह कार्यक्रम नगर के फैशन और मॉडलिंग के शौकीनों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।

हनी जैन का परिचय:
हनी जैन, जिन्होंने 9xm टीवी रियलिटी शो "लव एंड वार" में काम किया है, इसके साथ ही उन्होंने साउथ मूवी "जूनियर" में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हनी जैन कई प्रमुख मॉडलिंग शो में भी जुड़ी रही हैं और उनकी उपस्थिति इस शो को और भी आकर्षक बना देगी।

नित्या सिंह का परिचय:
आर्यन लेडी के नाम से मशहूर नित्या सिंह, जो एमपी की प्रथम महिला मल्टीसिटी धावक और 24 घंटे पोडियम फिनिशर हैं, इस शो में शामिल होंगी। नित्या सिंह ने 5k अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक और 10k कांस्य पदक जीते हैं। वह इंदौर की साइकिल मेयर भी हैं और राजपूत समाज की उपाध्यक्ष हैं। नित्या सिंह का समाज सेवा में विशेष योगदान है और वह कैंसर रोगियों के लिए दौड़ का आयोजन करती रही हैं। उनके आगमन से सिवनी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

आयोजकों का निवेदन:
इस कार्यक्रम का आयोजन रिच फील मेकअप स्टूडियो, यूनिवर्सल कंप्यूटर अकैडमी, सेमरॉक स्कूल, यूनिवर्सल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, हरिभूमि राष्ट्रीय हिंदी दैनिक, दैनिक दलसागर एवं सभी नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे नगर के इतिहास में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम बनाएं।
नगर की सभी मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल इस प्रोग्राम को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सेलिब्रिटी से मिलने की खुशी उनके चेहरों पर झलक रही है।


आयोजन की तारीख: *22 जून*
स्थान: *होटल शिवानी इन, सिवनी*
आइए, इस शानदार फैशन शो का हिस्सा बनें और अपने नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper