दो दिवसीय ब्रिक्स युवा उद्यमिता शिखर बैठक इंदौर में संपन्न - नवाचार, स्टार्टअप और सतत विकास पर हुआ मंथन

  • Share on :

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में द्वितीय दिवस क्रिस्टल आईटी पार्क में बैठक, फिर पिथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण
इन्दौर। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक आज इंदौर में संपन्न हुई। 20 और 21 मई 2026 को आयोजित इस बैठक में संरचित संवाद, अनुभव साझाकरण और सहयोगात्मक आदान-प्रदान के साथ ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि, युवा उद्यमी और नीति विशेषज्ञ एकजुट हुए। दूसरे दिन का सत्र क्रिस्टल आईटी पार्क में आयोजित हुआ। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया।
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री हिमांशु प्रजापति, SEZ कमिश्नर श्री अभिषेक शर्मा, ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल तथा शीर्ष आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि के बीच विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा में उभरते कार्य क्षेत्रों, बड़ी कंपनियों के साथ कार्य करते समय आने वाली चुनौतियों तथा तेजी से बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट रखने के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इंदौर के विकसित होते स्टार्टअप इकोसिस्टम, डेटा सेंटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं तथा भारत में सस्ते इंटरनेट की उपलब्धता को स्टार्टअप्स और डिजिटल नवाचार के लिए एक बड़ी ताकत के रूप में भी रेखांकित किया गया।
                ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया, जो मध्य भारत के सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण क्लस्टर्स में से से एक है। जहाँ ऑटोमोबाइल सहायक उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग तथा फूड प्रोसेसिंग जैसे प्रमुख उद्योग स्थापित हैं। इस भ्रमण ने प्रतिनिधियों को भारत की विनिर्माण क्षमता और औद्योगिक गहराई का प्रत्यक्ष अनुभव कराया तथा ब्रिक्स देशों के बीच औद्योगिक सहयोग, सप्लाई चेन एकीकरण और तकनीकी साझेदारी जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper