बोरदेही मंडल के दो दर्जन लोगो ने थामा भाजपा का दामन

  • Share on :

केन्द्रीयमंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी ने विजय भवन में दिलाई सदस्यता

संदीप वाईकर बैतूल

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, नेतृत्व से प्रभावित होकर आमला विधानसभा के बोरदेही मंडल में लगभग दो दर्जन युवाओं ने भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचकर भाजपा का दामन थामा। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, संभागीय संगठन प्रभारी पंकज जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोडाडोगरी विधायक गंगा उइके मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव की उपस्थिती में भाजपा का दामन थामा। केन्द्रीय मंत्री व सांसद दुर्गादास उइके व पंकज जोशी ने युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्री उइके ने कहा कि आज का भारत दुश्मन को घर में घूस कर मारने वाला भारत है जिसका नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है। भाजपा परिवार में आप सभी का स्वागत है। वहीं पंकज जोशी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना लेकर संगठन में लोग जुडते है। भाजपा में कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण है अन्य राजनैतिक दलो में चरण वंदना चलती है। भाजपा भारत माता की वंदना पर विश्वास करती है। युवाओ को भाजपा से जोडने में सरपंचद्वय सचिन साहू हरन्या, लक्ष्मीनारायण साहू बोरदेही की विशेष भूमिका रही। भाजपा की सदस्यता लेने वालो में बंटी साहू, संतोष वंदेवार, बबलू उइके, कृष्णा पाटिल , रमेश पवार, प्रशांत साहू, रवि उइके, जुगल टिटवारे, विक्की चौकीकर, दुर्गेश सलामे, रामप्रसाद साहू, कपिल सोनी, रिंकू सोनी, अनिल यदुवंशी, राजेश नागले, निखिल साहू, सुभाष साहू, हरिदास साहू, सतीश साहू, विनोद उइके और दीपक यदुवंशी प्रमुख है। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर,महामंत्री महेश मर्सकोले सतीश साहू, शैलेन्द्र यादव सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper