बीजेपी विधायक सौरभ सिंह से विवाद के बाद दो युवकों ने कर दी हवाई फायरिंग
लखीमपुर खीर। लखीमपुर खीरी जिले में पत्नी के साथ नाइट वॉक पर निकले बीजेपी विधायक सौरभ सिंह से विवाद के बाद दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ता शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। युवकों की पहचान के लिए जुट गई है।
मामला बुधवार देर रात शहर के शिव कालोनी की घटना है। लखीमपुर के कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर पत्नी के साथ टहल रहे थे। घर के पास ही सौ मीटर दूरी पर संदिग्ध हालत में खड़े युवकों ने विधायक से विवाद किया। विधायक ने बताया कि उनके ललकारने पर युवक हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस युवकों को खोजने में जुट गई है। घटना के बाद विधायक सौरभ ने बताया कि हम लोग रोज टहलते हैं। क्षेत्र से भ्रमण करके आने पर खाना खाते हैं। इसके बाद टहलते हैं। इस तरह खाना खाने पत्नी के साथ टहलने निकले थे। घर से करीब सौ मीटर दूरी पर दो लड़के खड़े थे। विधायक ने जब उन्हें टोका तो विवाद करने लगे। इस बाद विधायक ने ललकारा तो युवक हवाई फायरिंग कर दी। विधायक ने बताया कि उनका कुछ दूरी पर था। फायरिंग के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। विधायक ने पुलिस से सख्ती बरतने को कहा है। विधायक ने पुलिस को तहरीर भी दी है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान