मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत झाबुआ में सामूहिक विवाह सम्मेलन, 107 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न निकायों में 11 मार्च से 16 मार्च 2026 के मध्य मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत झाबुआ में 12 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कुल 107 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवविवाहित जोड़ों को अतिथियों द्वारा नए दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर सभी जोड़ों ने नशा न करने की शपथ भी ली।
 जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ दीं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार ने सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन में प्रवेश के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमोदी हरु भूरिया ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना विभाग की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पात्र जोड़े के बैंक खाते में 49,000 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper