सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड अकादमिक समन्वयक/जनशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
शिवम् प्रजापति की रिपोर्ट
मेंहदवानी, डिंडौरी। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जिला डिंडौरी कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निर्देशन में सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड मेंहदवानी के विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) एवं जनशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित जीवन कौशल सत्रों की गुणवत्ता तथा विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम की मॉनीटरिंग को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान सक्षम कार्यक्रम की संरचना, सत्र प्रक्रिया, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति एवं विद्यालय भ्रमण के दौरान किए जाने वाले अवलोकन के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री समद सिंह मरावी जी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री आनंद दुबे जी उपस्थित रहे। सक्षम टीम से जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार, विकासखंड प्रबंधक श्री नीरज तिवारी एवं श्री अमित शुक्ला उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालयों में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन तथा नियमित मॉनीटरिंग हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

