जैतपुर में खलिहान में रखी धान को अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग

  • Share on :

शहडोल। शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोशम टोला स्थित खलिहान में रखी धान पर अज्ञात शरारती बदमाशों ने आग लगा दी। इसकी वजह से हजारों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी दमकल कर्मियों के साथ-साथ पुलिस को दी गई सूचना पर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक आग ने अपने आगोश में 40 क्विंटल धान को ले लिया था।
जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कोशम टोला में वारिश अली के खेत के खलिहान में धान रखी हुई थी। शुक्रवार की शाम अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इसकी वजह से धान जल कर खाक हो गई है। वारिश अली का कहना है की वो शाम को खेत से घर गए थे तभी कुछ देर बाद उन्हें आगजनी की घटना की जानकारी पड़ोसी ने फोन पर दी। खबर मिलते ही वो खेत पहुंचे, तब तक आग बढ़ चुकी थे। मामले की जानकारी दमकल कर्मियों के साथ साथ पुलिस को भी दी गई। जब तक टीम घटना स्थल पहुंची तब तक सब कुछ राख हो गया। खलिहान में पैरा भी रखा हुआ था, जिसे दमकल कर्मियो ने बचा लिया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper