समान नागरिक संहिता (UCC) को मंत्री परिषद की बैठक में स्वीकृति

  • Share on :

मध्यप्रदेश के इतिहास का एतिहासिक दिन 
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के भाव से मध्यप्रदेश को गढ़ने का काम कर रही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार - सुमित मिश्रा
भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को साकार कर रही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार - 
विधेयक को मंजूरी मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया 
इंदौर। आज मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली मंत्रीपरिषद की जगदीशपुर में हुई बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC)-2026 विधेयक को मंजूरी मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हुए इसे मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे एतिहासिक दिन बतलाया है। 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मंत्री परिषद की बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) की स्वीकृति वास्तव में मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।  महिलाओं के सशक्तिकरण में यह विधेयक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही सभी नागरिकों को एक समान अधिकार प्राप्त होंगे 

श्री मिश्रा ने कहा समान नागरिक संहिता भारतीय संस्कृति के मूलमंत्र 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के भाव पर आधारित एक उत्कृष्ट पहल है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार, समान अवसर और समान न्याय प्रदान करना है।"  उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर द्वारा संविधान में  समान नागरिक संहिता का उल्लेख किया था, मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व वाली सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप समरसता, महिला सशक्तिकरण और सुशासन की नींव को मजबूत करने की दिशा में एतिहासिक पहल करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को साकार करने का काम कर रही हैं। 

इस विधेयक से प्रदेश के नागरिकों में समानता का बोध होगा, विधेयक में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की मूलमंत्र को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को समान न्याय मिले, इसकी चिंता की गयी है। इस एतिहासिक निर्णय पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper