कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज; सोनल दिनुषा के शतक ने लंका को हार से बचाया
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए सीरीज का दूसरा मुका...
भाजपा नेताओं द्वारा अगवानी एवं आत्मीय स्वागत
इंदौर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज सुबह इंदौर पहुंचे। विमानतल पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया।
श्री शेखावत आज सुबह विमान से दिल्ली से इंदौर विमानतल पहुंचे, यहां भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, दीपक जैन टीनू, विशाल यादव, नागेश पंवार, पवन पंवार ने उनकी अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शॉल ओढ़ाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
श्री शेखावत सुबह 10 बजे पीथमपुर इंडस्ट्रीज एरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई