विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में फुटबॉल टूर्नामेंट का केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया शुभारंभ

  • Share on :

महू खेलों की नगरी है, खेल को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करूंगी: श्रीमती सावित्री जी ठाकुर
रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा ब्यूरो रिपोर्ट 
महू । विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर ने हाई स्कूल मैदान पर किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा प्रभारी महेश यादव ने उपयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान खेलेगा युवा तो बढ़ेगा भारत,आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता भारत को लेकर आयोजित खेल महोत्सव में सांसद श्रीमती सावित्री जी ठाकुर ने मां भारती का पूजन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत इंदौर जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन जगदीशचंद खोड़े,कन्वीनर अशोक पिल्ले,सदस्य सुरेश डामोर,नीरज शर्मा,प्रवीण कांबले,अमित शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए 2047 के विकसित भारत में सशक्त युवा की संकल्पना को साकार करने में खिलाड़ियों की अहम भूमिका रहेगी सांसद खेल महोत्सव में ग्रामीण शहरी अंचल के छात्रों में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ने का हमेशा प्रयास किया गया है और आगे भी महू खेलों की नगरी रही है हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अतिथि सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा मंच से महू का गौरव बढ़ाते हुए दो बार मप्र का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी आरोही शुक्ला एवं नेहा मकवाना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कंचन सिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय ,शैलेश गिरजे,सुनील तिवारी,डॉक्टर रीता उपमन्यु, पीयूष अग्रवाल,रूपेश वाघमोडे,दिनेशसिंह चौहान,सुभाष पाटीदार, मुकेश जरिया, बीरबल डाबर,राजेंद्र हषवाल,क्रांति वर्मा,प्रकाश खंडेलवाल,किरण सूर्यवंशी,लक्ष्मण डावर,राजेश वर्मा,संजय विजयवर्गीय्,पंकज जोशी , मुक्तजी मेहर,देवेंद्र अहिर, संदीप शर्मा,बीके कौशल ,ऋषभ सोलंकी,अंकुर मित्तल, प्रतिक राठौर, शशि यादव, प्रखर गुप्ता,मयूर सेन,लखन नागरे,प्रेरणा यादव,उमा गोयल,मीनू भदोरिया, लीला पांडे,अनु पाल,रवि पटेल, रवि पाटीदार गोलू बाथम,कृष्णकांत चतुर्वेदी बाबा, आन्दीलाल यादव, गोपी पटेल,अशोक यादव शाहिद सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने किया आभार जनपद पंचायत अध्यक्ष सरदार मालवीय ने माना।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper