शहरी आजीविका को मिला नया आयाम, CLC केन्द्र का शुभारंभ

  • Share on :

इंदौर। नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा दीनदयाल अंत्योदय जन आजीविका योजना (D-JAY) के अंतर्गत संचालित शहरी आजीविका केन्द्र (City Livelihood Center - CLC) का शुभारंभ महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किया गया।

महापौर ने कहा कि यह केन्द्र शहर के जरूरतमंद नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। CLC के माध्यम से विभिन्न सेवाओं एवं कार्यों से जुड़े लोगों को एक मंच मिलेगा, जिससे उन्हें आसानी से काम मिल सकेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री गोलू शुक्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper