शिव मंदिर दर्शन करने पहुंचीं उर्फी जावेद

  • Share on :

उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कभी उनके डिजाइन किए हुए कपड़ों के कारण उनकी खूब आलोचना होती थी, लेकिन धीरे-धीरे फैंस उन्हें पसंद करने लगे। उर्फी ने भी कई ऐसी ड्रेसेस बनाईं, जिसने सबके होश उड़ा दिए। खैर। उर्फी पर्सनल लाइफ और अपने बयानों के कारण भी खूब चर्चा में रहती हैं। वो इस्लाम धर्म पर कई बार काफी कुछ कह चुकी हैं। फिलहाल उन्हें शिव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। दर्शन करने के लिए उर्फी ने मंदिर की 400 सीढ़ियां भी चढ़ीं। उनके फोटोज और वीडियोज छाए हुए हैं। Urfi Javed का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रही हैं। उनका ये भारतीय लुक भी फैंस को भा रहा है। उर्फी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। इसके बाद उन्होंने मंदिर के दर्शन किए। भगवान के सामने हाथ जोड़े और हवन कुंड में भी अर्पण किया।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper