सऊदी अरब में दहला अमेरिकी ठिकाना: ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले में KC-135 स्ट्रैटोटैंकर को भारी नुकसान
नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान के बड़े हमले ने हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं और सैन्य विमानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. खास बात यह है कि इससे पहले ही ईरान साफ चेतावनी दे चुका था कि जहां-जहां अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, वे सभी ठिकाने उसके निशाने पर होंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मिसाइल और ड्रोन दोनों से किया गया. एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार कम से कम 12 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. हमले में अमेरिकी वायुसेना के रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे सैन्य ऑपरेशन्स पर असर पड़ सकता है. प्रेस टीवी ने सैटेलाइट इमेज शेयर किया है जिसमें ईरानी जवाबी हमलों में निशाना बने अमेरिकी बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर पर हमले की तस्वीर देखी जा सकती है.
साभार आज तक

