अमेरिका बनाम ईरान: ट्रंप ने दी पोर्ट्स की नाकेबंदी की धमकी, तो ईरान ने दी तेल की कीमतों में लगी 'आग' की चेतावनी

  • Share on :

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध (US-Iran War) एक बार फिर बड़ा रूप ले सकता है और ये लंबा चल सकता है. दरअसल, एक महीने से ज्यादा समय तक जंग चलने के बाद बीते सप्ताह ही दोनों दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए थे और इस दौरान पाकिस्तान में एक शांति वार्ता रखी गई थी. लेकिन ये फेल हो गई और इसके बाद US-Iran में तनाव चरम पर पहुंच गया है. 
जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान पर अटैक के लिए नया प्लान बनाया है और ईरानी पोर्ट्स की नाकेबंदी का ऐलान दे दिया है, तो वहीं ईरान भी हार मानता नजर नहीं आ रहा है और तेल को लेकर बड़ी चेतावनी (Iran Oil Warning) दे डाली है. ईरान के संसदीय संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने कहा कि, 'अब आपको 4-5 डॉलर में मिलने वाले पेट्रोल की याद आएगी.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने US-Iran Talks विफल रहने के बाद एक बार फिर ईरान पर सख्त एक्शन की धमकियां दी हैं. इस पर पलटवार करते हुए ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट शेयर कर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने खासतौर पर अमेरिकी ग्राहकों पर निशाना साधते हुए लिखा,'मौजूदा पेट्रोल की कीमतों का आनंद लीजिए. इस 'नाकाबंदी' के चलते जल्द ही आपको 4-5 डॉलर में मिलने वाले पेट्रोल की याद आएगी.' 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper