उत्तरप्रदेश के मोस्ट वांटेड और मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कन्नौजिया मुठभेड़ में ढेर

  • Share on :

जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोविंदपुर में शनिवार की रात 11.45 बजे हुई मुठभेड़ में मारे गए उत्तरप्रदेश के मोस्ट वांटेड और मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कन्नौजिया के शव का पोस्टमार्टम रविवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में किया गया। उसके शरीर से छह पिलेट निकले हैं। घाव को देखकर लग रहा है, जैसे दूर से मारा गया हो। उसकी पसली, दाहिने कंधे और केहुनी में गोली लगी है।
पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसे मानवाधिकार आयोग को भेजा जाएगा। परसूडीह के बारीगोड़ा में रहने वाली उसकी बहन शोभा देवी पोस्टमार्टम हाउस और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस से शव लेकर मऊ रवाना हो गई। शव भेजने का इंतजाम पुलिस ने किया। इधर, पुलिस ने अनुज के चालक राहुल को गिरफ्तार किया है। उसके जरिए ही लोग मिलने आते थे। रविवार तड़के पांच बजे फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस को ऐसे कागजात मिले हैं, जिसमें अनुज के जमशेदपुर में कारोबार विस्तार संबंधी जानकारी है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper