वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक से भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

  • Share on :

हरारे. भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर टी20 सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है. 126 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महज 13.2 ओवर में जीत हासिल कर ली. भारत को वैभव सूर्यवंशी ने जोरदार शुरुआत दी. वैभव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है. दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 25 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा.
भारत को वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई. लेकिन अभिषेक शर्मा महज एक रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रनों का लक्ष्य दिया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने वेस्ले मधेवेरे की 39 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए. भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की. शिवम दुबे और रवि बिश्नोई भी एक-एक विकेट अपने नाम करने में सफल रहे..
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की तरफ से अशोक शर्मा इस मैच में अपना डेब्यू किया. पहले ही ओवर की पहली गेंद पर मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया. भारत को दूसरी सफलता प्रिंस यादव ने दिलाई.
प्रिंस यादव की गेंद पर 8 गेंदों में 10 रन बनाकर बेन करन प्रिंस यादव की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम को तीसरा विकेट एक बार फिर मयंक यादव ने दिलाने में सफलता हासिल की. डायोन मायर्स बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शिवम दुबे के हाथों में गेंद मार बैठे. वह 14 गेंदों में महज 6 रन ही बना सके. 
कप्तान सिकंदर रजा भी पहले टी-20 मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. सिर्फ 4 रन बनाकर वह शिवम दुबे का शिकार बने. रवि विश्नोई ने भारतीय टीम को पांचवीं सफलता दिलाई. रयान बर्ल विश्नोई की जाल में फंस गए और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए. बाउंड्री लाइन के पास तिलक वर्मा ने रयान का एक बेहतरीन कैच पकड़ा. वह 35 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper