क्षमता से अधिक रेत परिवहन करने पर वाहन जप्त माप के बाद हुई ओवर लोड की कार्यवाही
रिपोर्ट- प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी कि खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अमले द्वारा ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर क्षेत्र में रेत खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सीधी थाना क्षेत्र में 02 हाइवा वाहनों को रॉयल्टी की क्षमता से अधिक मात्रा में रेत परिवहन करते हुए जप्त किया गया।
जांच में वाहनों में छत्तीसगढ़ स्थित खदान से लाई गई रेत पाई गई, जिनमें क्रमशः 14 एवं 24 घन मीटर की मैन्युअल रॉयल्टी रसीद उपलब्ध थी। मापन करने पर दोनों वाहनों में रॉयल्टी से अधिक मात्रा में रेत भरी पाई गई, जिस पर खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों वाहनों को सीधी थाना की अभिरक्षा में भेजा गया।
इसी प्रकार तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम मऊ में रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना रॉयल्टी के जप्त किया गया, जिसे मय खनिज तहसील परिसर ब्योहारी में खड़ा कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में खनि निरीक्षक अभिषेक पटले सहित खनिज अमले की सराहनीय भूमिका रही।

