वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। Chandan Nagar थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल एवं एक बैटरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी अबरार खान निवासी गंगा कॉलोनी, धार रोड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6-7 अप्रैल की दरमियानी रात उनकी वाहन बॉडी रिपेयरिंग दुकान से पिकअप वाहन क्रमांक MP09GH9670 एवं बैटरियां अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। मामले में थाना चंदन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी लालू मालीवाड़ (21) एवं दिनेश ठाकुर (22) निवासी जवाहर टेकरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य वाहन चोरी की वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया। बरामद वाहन
पिकअप वाहन MP 09 GH 9670
पिकअप वाहन MP 09 GG 7650
मोटरसाइकिल MP 11 MG 8551
01 बैटरी
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के अन्य साथी संदीप बैरागी एवं महेश फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper