व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी गाड़ी के साथ वेनेजुएला का नागरिक गिरफ्तार, ट्रंप को मारने की दे रहा था धमकी

  • Share on :

वाशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी एक चोरी की गाड़ी में 30 साल का वेनेजुएला का नागरिक पकड़ा गया है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसकी गाड़ी से तीन हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए. 
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने बताया कि, आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं.
यह घटना गुरुवार रात की है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एक अधिकारी व्हाइट हाउस के पास गश्त कर रहा था. इसी दौरान उसे कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर एक नीले रंग का फोर्ड F-150 पिकअप ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया.
अधिकारी ने गाड़ी के अंदर बैठे व्यक्ति से उसकी सुरक्षा और हथियारों के बारे में पूछा. कोर्ट में दाखिल आपराधिक शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने हथियार होने की बात पर सिर हिलाया और उंगली से बंदूक चलाने जैसा इशारा किया. इसके बाद वह गाड़ी से बाहर आया. उसने अधिकारियों से गूगल ट्रांसलेट की मदद से बात की.
आरोपी ने बताया कि उसके पास बंदूक इसलिए थी क्योंकि किसी ने उसी बंदूक से उसे मारने की कोशिश की थी और उसने वह हथियार उस व्यक्ति से छीन लिया था. इसके बाद उसने अधिकारियों को गाड़ी के अंदर रखे एक भूरे रंग के बैग के बारे में बताया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper