बाबुलनाथ मंदिर में विक्की कौशल ने टेका माथा, फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

  • Share on :

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म छावा के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। फिल्म को मिल रहे रिएक्शन से खुश हो कर विक्की कौशल भगवान के दरबार जा पहुंचे। एक्टर ने सोमवार को मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। एक्टर ने पारंपरिक मस्टर्ड कुर्ता और क्रीम पायजामा पहने भगवान की पूजा-अर्चना की और विशेष अनुष्ठान किए। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
मराठा वीरता और शौर्यगाथा पर आधारित फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ अपनी शुरुआत की है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस ऐतिहासिक फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाना उनके करियर का सबसे कठिन किरदार था। उन्होंने कहा, ‘ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए बहुत अनुशासन चाहिए होता है, और अनुशासन कठिन होता है। यह केवल एक महीने की मेहनत नहीं होती, बल्कि डेढ़ से दो साल का संकल्प होता है।’ फिल्म छावा ऑडियंस के बीच जबरदस्त जोश और गर्व की बात कह रही। अब तक यह फिल्म 140.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। उम्मीद है ये फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बनाएगी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper