सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विदिशा पुलिस ने दी ससम्मान विदाई

  • Share on :

पुलिस अधीक्षक ने शॉल, श्रीफल, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूर्ण कर सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम विदिशा में विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, प्रमाण-पत्र एवं पुलिस स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस विभाग में दिए गए योगदान एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
सहायक उप निरीक्षक श्री कमल सिंहश्री कमलसिंह दिनांक 09 नवंबर 1985 को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर थाना लटेरी में पदस्थ थे। दिनांक 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उनका कुल सेवाकाल 40 वर्ष 10 माह 22 दिवस रहा।प्रधान आरक्षक 312 श्री राकेश ठाकुर
श्री राकेश ठाकुर दिनांक 04 नवंबर 1988 को पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत होकर रक्षित केंद्र विदिशा में पदस्थ थे। दिनांक 30 सितंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए। उनका कुल सेवाकाल 37 वर्ष 10 माह 16 दिवस रहा।
प्रधान आरक्षक 249 श्री भीमराव राणेश्री भीमराव राणे दिनांक 01 अगस्त 2008 को पुलिस विभाग में आरक्षक (कोर्ट मोहर्रिर) के पद पर आमद हुई तथा दिनांक 13 जुलाई 2026 को प्रधान आरक्षक (कोर्ट मोहर्रिर) के पद पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में रक्षित केंद्र विदिशा में पदस्थ थे। दिनांक 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उनका कुल सेवाकाल 35 वर्ष 05 माह रहा।
विदिशा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घ सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके एवं उनके परिवारजनों के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, रक्षित निरीक्षक नीरज सिकरवार एवं पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक हिरदय कुशराम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ समेत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारजन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper